देश में पहली बार यह सब घटित हो रहा है, नेपाल जैसे हिन्दू राष्ट्र ने भारत को आंख दिखाने की हिम्मत की। मामला सीमा पर सड़क निर्माण को लेकर है। पहली बार बंगला देश की विकास दर हमसे आगे निकल गई। चीन सीमा पर भारतीय सेना और चीनी सेना आमने-सामने हैं। वहां भी सीमा पर निर्माण को लेकर तनाव है यह पहली बार हुआ है कि पाकिस्तान सहित हमारे सभी पड़ोसी देश हमारे साथ तनाव की स्थिति बनाए हुए हैं भारत के रूस से रिश्ता उदासीन है अर्थात युद्ध की स्थिति बनी तो रूस हमारी मदद नहीं करेगा। कोरिया अमेरिका के खिलाफ है। हमारे रिश्ते अमेरिका से मैत्री पूर्ण हैं। अमेरिका कोविड-19(कोरोनावायरस)के जैविक हमले का सामना कर रहा है अमेरिका की स्थिति ख़राब ही नहीं दयनीय है। W.H.O.को चंदा देने से मना कर दिया तो चीन ने चंदा दे दिया। यह सब पहली बार हो रहा है ।जो कि चिंतन का विषय है ।या तो हम विश्व में अपना अद्वितीय स्थान बनाने में सफल होंगे या फिर स्थिति हमारे पड़ोसी देशों से भी बदतर हो जाएगी इसके लिए जिम्मेदार कौन होगा , चिंतन का विषय है।
"पत्थर फ़र्रूख़ाबादी"